राष्ट्रीय राजमार्ग-10 अवरुद्ध होने से, सिक्किम का देश से टूटा संपर्क

सिक्किम को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला एकमात्र राष्ट्रीय राजमार्ग फिर अवरुद्ध हो गया है। रविवार की सुबह सेती झोड़ा [पश्चिम बंगाल] में राष्ट्रीय राजमार्ग 10 का बड़ा हिस्सा हुआ।

Sep 24, 2023 - 12:38
Sep 24, 2023 - 12:40
 0
राष्ट्रीय राजमार्ग-10 अवरुद्ध होने से, सिक्किम का देश से  टूटा संपर्क
राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर यातायात जगह-जगह बाधित

सिक्किम, 24 सितंबर- पूर्वोत्तर भाग में स्थित एक पर्वतीय राज्य सिक्किम को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला एकमात्र राष्ट्रीय राजमार्ग फिर अवरुद्ध हो गया है। रविवार की सुबह सेती झोड़ा [पश्चिम बंगाल] में राष्ट्रीय राजमार्ग 10 का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया। इसके कारण से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है।

पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही, भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर यातायात जगह-जगह बाधित था। अब सेती झोड़ा [पश्चिम बंगाल] में राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा ढहने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। इसकी मरम्मत के काम में भी कुछ समय लगेगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप होने से सिक्किम से खासकर सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) को जाने वाले यात्रियों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को दार्जिलिंग के राष्ट्रीय राजमार्ग-55 होते हुए सिलीगुड़ी पहुंचने की सलाह दी गई है। कालेबुंग के रास्ते से भी सिलीगुड़ी पहुंचा जा सकता है।

सिलीगुड़ी तक पहुंचने का मुख्य मार्ग बंद हो जाने से अब यात्रियों को काफी समय लगेगा। सिक्किम की राजधानी गंगटोक से सिलीगुड़ी पहुंचने में आमतौर पर चार घंटे लगते हैं लेकिन अब दार्जिलिंग और कालेबुंग होते हुए सिलीगुड़ी पहुंचने में थोड़ा अधिक समय लगने की संभावना है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Abhishek Chauhan भारतीय न्यूज़ का सदस्य हूँ। एक युवा होने के नाते देश व समाज के लिए कुछ कर गुजरने का लक्ष्य लिए पत्रकारिता में उतरा हूं। आशा है की आप सभी मुझे आशीर्वाद प्रदान करेंगे। जिससे मैं देश में समाज के लिए कुछ कर सकूं। सादर प्रणाम।