दिल्ली में आम आदमी पार्टी नहीं लड़ेगी मेयर का चुनाव, बीजेपी का मेयर बनना तय

नई दिल्ली : दिल्ली में बीजेपी का मेयर चुने जाने का रास्ता साफ हो गया। प्रमुख विपक्षी दल आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में मेयर चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। आप ने बीजेपी पर पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाया है। दिल्ली में इस महीने के आखिरी में मेयर चुनाव होना था। हाल ही में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मेयर चुनाव में भाग लेने वाले विधायकों के नामों की घोषणा भी कर दी थी।बीजेपी के पास था बहुमत मेयर का चुनाव जितने के लिए इस समय बीजेपी के पास पूरा बहुमत था। निगम पार्षदों, सांसदों और विधायकों के वोटों को मिलाकर देखा जाए तो इस समय बीजेपी के 135 और आम आदमी पार्टी के 119 वोट बैठ रहे थे। एमसीडी में कांग्रेस पार्टी के भी 8 निगम पार्षद हैं। जानकार पहले से कह रहे थे कि संभव है कि कांग्रेस पार्टी मेयर चुनाव से बाहर रह सकती है। हालांकि, अब आम आदमी पार्टी ने चुनाव से हटने का फैसला कर बीजेपी को मेयर पद थाली में परोस कर दे दिया है।

Apr 21, 2025 - 09:02
 0  14
दिल्ली में आम आदमी पार्टी नहीं लड़ेगी मेयर का चुनाव, बीजेपी का मेयर बनना तय
नई दिल्ली : दिल्ली में बीजेपी का मेयर चुने जाने का रास्ता साफ हो गया। प्रमुख विपक्षी दल आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में मेयर चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। आप ने बीजेपी पर पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाया है। दिल्ली में इस महीने के आखिरी में मेयर चुनाव होना था। हाल ही में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मेयर चुनाव में भाग लेने वाले विधायकों के नामों की घोषणा भी कर दी थी।

बीजेपी के पास था बहुमत

मेयर का चुनाव जितने के लिए इस समय बीजेपी के पास पूरा बहुमत था। निगम पार्षदों, सांसदों और विधायकों के वोटों को मिलाकर देखा जाए तो इस समय बीजेपी के 135 और आम आदमी पार्टी के 119 वोट बैठ रहे थे। एमसीडी में कांग्रेस पार्टी के भी 8 निगम पार्षद हैं। जानकार पहले से कह रहे थे कि संभव है कि कांग्रेस पार्टी मेयर चुनाव से बाहर रह सकती है। हालांकि, अब आम आदमी पार्टी ने चुनाव से हटने का फैसला कर बीजेपी को मेयर पद थाली में परोस कर दे दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।