हिमाचल विधानसभा में भर्तियों पर बवाल:BJP ने धांधली के आरोप लगाए; 14 में से 10 नौकरियां CM-विधानसभा अध्यक्ष व डिप्टी स्पीकर के जिला में

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भर्ती पर बवाल मच गया है। दरअसल, विधानसभा सचिवालय प्रशासन ने 31 जनवरी को दो अलग-अलग अधिसूचना जारी करके विभिन्न पदों की 14 लोगों को भर्ती की है। इनमें में 10 चयनित लोग मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और विधानसभा उपाध्यक्ष के गृह जिला के लोग चुने गए हैं। भाजपा नेता एवं नैना देवी से विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि इनकी भर्तियों में धांधली बरती गई है। इनकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा, 5 नौकरियां विधानसभा अध्यक्ष के विधानसभा क्षेत्र व चंबा जिला में दी गई, जबकि 5 ही नौकरी मुख्यमंत्री के गृह जिला हमीरपुर और 2 नौकरियां विधानसभा उपाध्यक्ष के विधानसभा क्षेत्र व जिला सिरमौर से है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या योग्य लोग इन्हीं तीन विधानसभा क्षेत्रों में थे? 65 विधानसभा में कोई काबिल युवा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि धांधली करके इन पदों पर मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चहेतों को नौकरियां दी गई। विधानसभा में 4 रिपोर्टर में से 3 चंबा के बता दें कि विधानसभा में रिपोर्टर के 4 पदों पर भर्ती की गई है। इनमें से 3 विधानसभा अध्यक्ष के जिला चंबा से संबंध रखते है, जबकि 2 चयनित युवक एक ही गांव से। सोशल मीडिया इंचार्ज को नौकरी दी- BJP रणधीर शर्मा ने कहा, किसी के ड्राइवर के बेटे को नौकरी दे दी गई, किसी के सोशल मीडिया इंचार्ज को दे दी गई, इस तरह से जो नौकरियां दी गई। यह प्रदेश के बेरोजगारों के साथ भद्दा मजाक है। प्रदेश में 8 लाख से ज्यादा पंजीकृत बेरोजगार है। कांग्रेस सरकार की ऐसी भर्तियों से सभी आहत है। बेरोजगारों से भद्दा मजाक- रणधीर रणधीर शर्मा ने कहा, CM साहब आपने जो 5 लाख सरकारी नौकरियां योग्यता के आधार पर और आरक्षण लागू करके देने की गारंटी दी थी, उसकी धज्जियां उड़ाने का यह जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने चयनित लोगों की नियुक्तियों की जांच करने और दोबारा से भर्ती करने की मांग की। बिक्रम ठाकुर ने भी गंभीर आरोप जड़े जसवां-परागपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर ने भी कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। बिक्रम ठाकुर ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने भाई-भतीजावाद और बैकडोर एंट्री के माध्यम से अपने करीबियों को नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की जगह राजनीतिक साजिश की गई है, जिससे योग्य उम्मीदवारों के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने कांगड़ा के डीसी पर भी पक्षपात के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि डीसी प्रशासनिक अधिकारी की बजाय कांग्रेस के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। व्यंग्यात्मक लहजे में उन्होंने सुझाव दिया कि अगर हेमराज बेरवा को कांग्रेस की इतनी चिंता है, तो उन्हें प्रशासन छोड़कर कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहिए। भर्तियों में धांधली से युवा मायूस- बालकृष्ण हिमाचल प्रदेश शिक्षित बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बाल कृष्ण ने बताया कि अधीनस्थ चयन सेवाएं बोर्ड हमीरपुर को धांधलियों की वजह से ही बंद किया गया था। अब विधानसभा में ही धांधली हुई है। उन्होंने इन नियुक्तियों को रद्द करने की मांग की है। इससे युवाओं का मनोबल गिरा है और युवा परेशान है। पूर्व DAG ने सवाल उठाए पूर्व कांग्रेस सरकार में डिप्टी एडवोकेट जनरल (DAG) विनय शर्मा ने भी भर्तियों में गड़बड़ी के आरोप लगाए है। उन्होंने भी तीन ही विधानसभा क्षेत्र से युवाओं के चयन को गलत बताया। विधानसभा में भर्तियों के मामले में कांग्रेस सरकार सोशल मीडिया में भी बुरी तरह घिर रही है। लोग इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हिमाचल विधानसभा के स्पोक्स पर्सन हरदयाल भारद्वाज ने कहा कि भर्तियों में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। पहले रिटन टेस्ट लिया गया।

Feb 5, 2025 - 05:40
 0  78

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| इन सभी विषये के आप ब्लॉग समाचार पढ़े भारत में ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए, 2025 में ब्लॉग कैसे शुरू करें, घर पर तेजी से वजन कैसे कम करें, फोन पर रिज्यूमे कैसे बनाएं, आसानी से सरकारी नौकरी कैसे पाएं, घर पर बिरयानी कैसे पकाएं, भारत में शेयर बाजार में निवेश कैसे करें, अंग्रेजी बोलने के कौशल को कैसे सुधारें, YouTube चैनल कैसे बनाएं, ध्यान कैसे ठीक से करें, स्क्रैच से कोडिंग कैसे सीखें, हर महीने पैसे कैसे बचाएं, इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कैसे बढ़ाएं, प्राकृतिक रूप से चमकती त्वचा कैसे पाएं, YouTube वीडियो कैसे डाउनलोड करें, पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कैसे करें, गुस्से को तुरंत कैसे नियंत्रित करें, तनाव और चिंता को कैसे कम करें, ऑनलाइन बैंक खाता कैसे खोलें, फ्रीलांसिंग करियर कैसे शुरू करें, बिना जिम के फिट कैसे रहें, रील्स को वायरल कैसे करें, पेटीएम अकाउंट कैसे बनाएं, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कैसे करें, ऑनलाइन पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें, प्राकृतिक रूप से डार्क सर्कल कैसे हटाएं, भारत में छात्रवृत्ति कैसे प्राप्त करें, कम समय में अमीर कैसे बनें, घर पर डालगोना कॉफी कैसे बनाएं, डीयू में एडमिशन कैसे लें, आधार को पैन कार्ड से कैसे लिंक करें, इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाएं, घर पर मोबाइल फोन कैसे रिपेयर करें, भारत में जीएसटी के लिए पंजीकरण कैसे करें, वेबसाइट को मुफ्त कैसे बनाएं, एसएससी सीजीएल परीक्षा कैसे पास करें, वोटर आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, प्राकृतिक रूप से लंबाई कैसे बढ़ाएं, हिंदी में निबंध कैसे लिखें, मोबाइल नंबर के मालिक की जांच कैसे करें, पिंपल्स से जल्दी कैसे छुटकारा पाएं, घर पर योग कैसे करें, बॉलीवुड में अभिनेता कैसे बनें, ऑनलाइन ट्रेन टिकट कैसे बुक करें, हिंदी में चैटजीपीटी का उपयोग कैसे करें, यूपीआई से पैसे कैसे ट्रांसफर करें, इंस्टाग्राम अकाउंट को हमेशा के लिए कैसे डिलीट करें, मुफ्त में डिजिटल मार्केटिंग कैसे सीखें, भारत में छोटा व्यवसाय कैसे शुरू करें,