हिमाचल में थम जाएंगे HRTC बसों के पहिए:ड्राइवर-कंडक्टर का ऐलान; बोले-59 करोड़ दो, नहीं तो 9 मार्च की रात 12 बजे से हड़ताल

हिमाचल प्रदेश में तीन दिन बाद पथ परिवहन निगम (HRTC) की 3079 से ज्यादा बसों के पहिए थम जाएंगे। राज्य सरकार यदि HRTC ड्राइवर-कंडक्टर की देनदारियों को चुकता नहीं करती, तो 9 मार्च की रात 12 बजे से HRTC ड्राइवर-कंडक्टर अगले 72 घंटे यानी तीन दिन तक हड़ताल पर चले जाएंगे। HRTC चालक संघ के अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर ने कहा कि यूनियन ने बीते 20 फरवरी को सरकार को मांगे पूरी करने का अल्टीमेटम दिया था। सरकार ने 6 मार्च तक दिए अल्टीमेटम के बावजूद मांगे नहीं मानी। अब उनके हड़ताल पर जाने के ऐलान के बाद सरकार सारी देनदारी चुकाने के बजाय 5 करोड़ देने की बात कह रही है। उन्होंने कहा कि अब ड्राइवर-कंडक्टर 5 करोड़ 10 करोड़ के लॉलीपॉप से नहीं मानेंगे। उनकी 59 करोड़ की देनदारी एकमुश्त चुकता की जाए। कर्मचारियों की 150 करोड़ की देनदारियां बकाया: मानसिंह मानसिंह ने कहा कि सरकार के पास तीन दिन का समय है या तो उनके 59 करोड़ के वित्तीय लाभ का भुगतान कर दिया जाए या फिर निगम के ड्राइ‌वर-कंडक्टर हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी कर्मचारियों की 150 करोड़ रुपए से ज्यादा की देनदारी हो गई है। इनमें 65 महीने का ओवरटाइम, महंगाई भत्ते का एरियर, 4-9-14 का एरियर और 2016 पे कमीशन का एरियर बकाया है। CM का स्थापना दिवस पर किया वादा अधूरा: मानसिंह मानसिंह ठाकुर ने कहा, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पिछले साल HRTC के स्थापना दिवस पर 59 करोड़ रुपए की किस्त देने की घोषणा की थी। मगर अभी तक कर्मचारियों को यह राशि नहीं मिली है। निगम उपाध्यक्ष ने भी 5 करोड़ रुपए जारी करने का आश्वासन दिया है। संघ ने स्पष्ट कर दिया है कि 5-10 करोड़ रुपए से काम नहीं चलेगा। वे पूरे 59 करोड़ रुपए की मांग कर रहे हैं। ऐसे में यदि इनकी हड़ताल का समाधान नहीं निकला तो 9 मार्च रात 11:59 बजे से हड़ताल शुरू हो जाएगी। इससे राज्य की बस सेवाएं पूरी तरह ठप हो जाएंगी। आम जनता को झेलनी पड़ेगी परेशानी बता दें कि हिमाचल में आवाजाही का सबसे अहम जरिया बसें है। एचआरटीसी की बसें दूर दराज के ग्रामीण इलाकों में जाती हैं। ऐसे में इनकी मांगे पूरी नहीं की गई, तो आम जनता को परिवहन सुविधाएं ठप पड़ने से परेशानी झेलनी पड़ेगी।

Mar 6, 2025 - 17:04
 0

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| - बात भारत की -