पाकिस्तान – एक तरफ बाढ़ दूसरी तरफ अंधेरा…कराची, लाहौर, इस्लामाबाद जैसे शहरों में 24 घंटों तक की बिजली कटौती
पहले बाढ़ और उसके बाद ब्लैक आउट…पाकिस्तान में हर दिन एक नई समस्या सामने होती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पूरे पाकिस्तान में शाम 5 बजे से लेकर रात 1 बजे तक अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। कराची, लाहौर, इस्लामाबाद जैसे प्रमुख शहरों में एक-दो नहीं, 16 से 24 घंटों तक की लोड शेडिंग […] The post पाकिस्तान – एक तरफ बाढ़ दूसरी तरफ अंधेरा…कराची, लाहौर, इस्लामाबाद जैसे शहरों में 24 घंटों तक की बिजली कटौती appeared first on VSK Bharat.
पहले बाढ़ और उसके बाद ब्लैक आउट…पाकिस्तान में हर दिन एक नई समस्या सामने होती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पूरे पाकिस्तान में शाम 5 बजे से लेकर रात 1 बजे तक अघोषित बिजली कटौती की जा रही है।
कराची, लाहौर, इस्लामाबाद जैसे प्रमुख शहरों में एक-दो नहीं, 16 से 24 घंटों तक की लोड शेडिंग का सामना करना पड़ रहा है। कराची के नॉर्थ कराची, नाजिमाबाद, गुलिस्तान-ए-जौहर जैसे इलाकों में तो बिलकुल लाइट नहीं है। कंगाल हो चुकी सरकार के पास इतने भी पैसे नहीं बचे हैं कि बिजली खरीद सके। जिसके चलते 4 हजार मेगावाट से अधिक का शॉर्टफॉल हो चुका है, अकेले लाहौर में यह शॉर्टफॉल 1200 मेगवाट से ज्यादा का है।
लाहौर और पंजाब के कई क्षेत्रों में बार-बार ट्रिपिंग होने के चलते ट्रांसमिशन सिस्टम फेल हो चुका है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दरअसल, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने के चलते कतर से पाकिस्तान आने वाली LNG गैस की सप्लाई रुक गई है। इसके कारण बिजली संयंत्रों के पास ईंधन खत्म हो चुका है। सरकारी कंपनियां बढ़े हुए रेट, ( $27 प्रति MMBtu ) पर, जो कम से कम तीन गुना तक है, LNG खरीदने की स्थिति में नहीं हैं।
इसके चलते पाकिस्तान में बिजली संयंत्र ठप पड़ चुके हैं, और ये ब्लैक आउट उसी का परिणाम है। इस ब्लैकआउट के कारण अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। पेयजल आपूर्ति रुक गई है और व्यापार भी ठप होने के कगार पर है।
एक तरफ पाकिस्तान बाढ़ के पानी में डूबा है, दूसरी तरफ जो बचे हैं, वो इस बिजली कटौती के चलते सड़क पर हैं।
The post पाकिस्तान – एक तरफ बाढ़ दूसरी तरफ अंधेरा…कराची, लाहौर, इस्लामाबाद जैसे शहरों में 24 घंटों तक की बिजली कटौती appeared first on VSK Bharat.