जॉब एजुकेशन बुलेटिन:बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर की 1711 भर्तियां, HAL में 307 वैकेंसी; SSC ने पकड़ा कैंडिडेट का फ्रॉड

नमस्कार आज टॉप जॉब्स में बात बिहार में 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) में टेक्नीशियन समेत अन्य के 307 पदों पर आवेदन शुरू होने की। करेंट अफेयर्स में बात पहले वर्टिकल लिफ्ट स्पैन रेलवे ब्रिज पम्बन ब्रिज उद्घाटन की और टॉप स्टोरी में बात SSC CGL 2022 में कैंडिडेट के फ्रॉड की। करेंट अफेयर्स 1. पीएम मोदी ने पहले वर्टिकल ब्रिज का उद्घाटन किया पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार 6 अप्रैल को तमिलनाडु के रामेश्वरम में एशिया के पहले वर्टिकल लिफ्ट स्पैन रेलवे ब्रिज (पम्बन ब्रिज) का उद्घाटन किया। 2.08 किमी लंबे ब्रिज की नींव नवंबर 2019 में मोदी ने ही रखी थी। भाषा विवाद के कारण तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन कार्यक्रम में नहीं आए। ब्रिज रामेश्वरम (पम्बन द्वीप) को भारत की मुख्य भूमि तमिलनाडु के मंडपम से जोड़ता है। इसे डबल ट्रैक और हाई-स्पीड ट्रेनों के लिए डिजाइन किया गया है। स्टील से बने नए ब्रिज पर पॉलीसिलोक्सेन कोटिंग की गई है, जो इसे जंग और समुद्र के नमकीन पानी से बचाएगी। पुराना पुल 2022 में जंग लगने की वजह से बंद कर दिया गया था। इसके बाद से रामेश्वरम और मंडपम के बीच रेल कनेक्टिविटी खत्म हो गई थी। 2. राष्ट्रपति मुर्मू पुर्तगाल और स्लोवाकिया की 4 दिवसीय यात्रा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 से 10 अप्रैल तक पुर्तगाल और स्लोवाकिया की अपनी चार दिवसीय राजकीय यात्रा की शुरुआत करते हुए रविवार देर रात (स्थानीय समय) पुर्तगाल के लिस्बन पहुंचीं। वह पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के निमंत्रण पर पुर्तगाल का दौरा कर रही हैं। यह यात्रा 27 साल के बाद कोई राष्ट्रपति कर रहे हैं। आखिरी राजकीय यात्रा 1998 में हुई थी जब राष्ट्रपति के आर नारायणन ने पुर्तगाल का दौरा किया था। स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति मुर्मू 9-10 अप्रैल तक स्लोवाकिया का दौरा करेंगी। यह 29 वर्षों में भारत के राष्ट्रपति की स्लोवाकिया की पहली यात्रा होगी। विशेष ब्रीफिंग के दौरान मीडिया से बात करते हुए, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने इन यात्राओं को महत्वपूर्ण ऐतिहासिक यात्रा कहा है। दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें... टॉप जॉब्स 1. BPSC ने 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती शुरू बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ये भर्तियां बिहार के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में विभिन्न विभागों के लिए की जाएंगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : अधिकतम 48 वर्ष सिलेक्शन प्रोसेस : क्वालिफिकेशन और इंटरव्यू के बेसिस पर सिलेक्शन किया जाएगा। फीस : सैलरी : 15,600-39,100 के वेतनमान में ग्रेड पे 6,600 के साथ 2. HAL में टेक्नीशियन समेत अन्य के 307 पदों पर भर्ती हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने डिप्लोमा टेक्नीशियन, ऑपरेटर और अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार HAL की ऑफिशियल वेबसाइट hal-india.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सैलरी : सिलेक्शन प्रोसेस : अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें... टॉप स्टोरी 1. SSC ने कैंडिडेट्स पर FIR दर्ज की SSC यानी स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने एक कैंडिडेट के खिलाफ FIR दर्ज की है। SSC के मुताबिक एक महिला कैंडिडेट ने दावा किया था कि SSC CGL लेवल-1 की परीक्षा में 103 नंबर मिले, जो कट-ऑफ स्कोर से ज्यादा था। SSC CGL भर्ती 2022 में एक महिला उम्मीदवार मानसी त्रिलोग ने जाली डॉक्यूमेंट्स जमा किए हैं। SSC ने इसके खिलाफ जांच शुरू कर दी है। FIR के मुताबिक कैंडिडेट मानसी ने 20 जुलाई 2022 को एक एप्लिकेशन लगाई थी और रिजल्ट को एक बार और रिवैल्यूएशन किया जाए, लेकिन जब वेरिफिकेशन किया गया तो सामने आया कि उसने जो मार्कशीट सब्मिट की थी, वो फर्जी थी और उसके नंबर असल में 46.77 थे, जिससे वो SSC CGL फेज-2 के लिए अयोग्य हुई। कैंडिडेट के ऊपर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी, 465 (जालसाजी), 467 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच इसकी जांच कर रही है। 2. केंद्र सरकार दीनदयाल जन आजीविका योजना (DJAY-S) शुरू करेगी केंद्र सरकार जॉब और सोशल सिक्योरिटी देने के लिए सरकार दीनदयाल जन आजीविका योजना (DJAY-S) शुरू करने जा रही है। केंद्र सरकार का फोकस महिलाओं के बाद अब असंगठित क्षेत्र के कामगारों पर होगा। ये शहरी गरीबों के लिए 2014 में शुरू की गई दीनदयाल अंत्योदय योजना का एक्सटेंशन होगा, जो 2024 में खत्म हो गई थी। अब इसे बढ़ाते हुए इसमें शहरी गरीबों के साथ ट्रांसपोर्ट, कंस्ट्रक्शन, डोमेस्टिक, वेस्ट, केयर और गिग वर्कर्स को भी शामिल किया गया है। देश के 13 राज्यों के 25 शहरों में इसका पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। इसमें मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर और उज्जैन भी शामिल थे। इसके तहत 4 लाख तक का पर्सनल लोन और 20 लाख तक का ग्रुप लोन दिया जाएगा। 31 मार्च तक चले इस पायलट प्रोजेक्ट के बाद अब इसे पूरे प्रदेश में लागू करने की तैयारी है। एमपी सरकार ने केंद्र की इस योजना से लाड़ली बहनों को जोड़ दिया है। उन्हें केंद्र सरकार की बीमा योजना का फायदा मिलेगा। इसमें सभी वर्ग के लोगों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा और इन्हें आइडेंटिटी कार्ड दिया जाएगा।

Apr 7, 2025 - 18:25
 0  13

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| इन सभी विषये के आप ब्लॉग समाचार पढ़े भारत में ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए, 2025 में ब्लॉग कैसे शुरू करें, घर पर तेजी से वजन कैसे कम करें, फोन पर रिज्यूमे कैसे बनाएं, आसानी से सरकारी नौकरी कैसे पाएं, घर पर बिरयानी कैसे पकाएं, भारत में शेयर बाजार में निवेश कैसे करें, अंग्रेजी बोलने के कौशल को कैसे सुधारें, YouTube चैनल कैसे बनाएं, ध्यान कैसे ठीक से करें, स्क्रैच से कोडिंग कैसे सीखें, हर महीने पैसे कैसे बचाएं, इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कैसे बढ़ाएं, प्राकृतिक रूप से चमकती त्वचा कैसे पाएं, YouTube वीडियो कैसे डाउनलोड करें, पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कैसे करें, गुस्से को तुरंत कैसे नियंत्रित करें, तनाव और चिंता को कैसे कम करें, ऑनलाइन बैंक खाता कैसे खोलें, फ्रीलांसिंग करियर कैसे शुरू करें, बिना जिम के फिट कैसे रहें, रील्स को वायरल कैसे करें, पेटीएम अकाउंट कैसे बनाएं, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कैसे करें, ऑनलाइन पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें, प्राकृतिक रूप से डार्क सर्कल कैसे हटाएं, भारत में छात्रवृत्ति कैसे प्राप्त करें, कम समय में अमीर कैसे बनें, घर पर डालगोना कॉफी कैसे बनाएं, डीयू में एडमिशन कैसे लें, आधार को पैन कार्ड से कैसे लिंक करें, इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाएं, घर पर मोबाइल फोन कैसे रिपेयर करें, भारत में जीएसटी के लिए पंजीकरण कैसे करें, वेबसाइट को मुफ्त कैसे बनाएं, एसएससी सीजीएल परीक्षा कैसे पास करें, वोटर आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, प्राकृतिक रूप से लंबाई कैसे बढ़ाएं, हिंदी में निबंध कैसे लिखें, मोबाइल नंबर के मालिक की जांच कैसे करें, पिंपल्स से जल्दी कैसे छुटकारा पाएं, घर पर योग कैसे करें, बॉलीवुड में अभिनेता कैसे बनें, ऑनलाइन ट्रेन टिकट कैसे बुक करें, हिंदी में चैटजीपीटी का उपयोग कैसे करें, यूपीआई से पैसे कैसे ट्रांसफर करें, इंस्टाग्राम अकाउंट को हमेशा के लिए कैसे डिलीट करें, मुफ्त में डिजिटल मार्केटिंग कैसे सीखें, भारत में छोटा व्यवसाय कैसे शुरू करें,