विश्व हिंदू परिषद नोएडा महानगर द्वारा जन-जागरण यात्रा के वाबत प्रेसवार्ता

3500 पुरुष और 600 मातृशक्ति ने भाग लिया व 340000 परिवारों में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक अक्षत वितरण किया है।

Jan 19, 2024 - 18:20
Mar 18, 2024 - 13:01
 0  7
विश्व हिंदू परिषद नोएडा महानगर द्वारा जन-जागरण यात्रा के वाबत प्रेसवार्ता
प्रेस वार्ता

नोएडा। विश्व हिंदू परिषद नोएडा, महानगर कार्यकारिणी ने एक प्रेस वार्ता की। जिसमें 21 जनवरी 2024 को जन जागरण यात्रा प्रातः 11 बजे एकत्र होकर नोएडा हाट, सेक्टर 33 के निकट मैदान से निकलेगी ।

महानगर मंत्री दिनेश महावर ने कहा कि हम भारतवासी बहुत सौभाग्यशाली है, जो कि 500 वर्ष बाद अयोध्या में श्री राम लला का मंदिर बनते हुए देख पा रहे हैं। अतः ऐतिहासिक पल को, उक्त यात्रा के माध्यम से जन जन तक ले जाकर, नोएडा के हर व्यक्ति पर श्री राम की कृपा हो। उन्होंने बताया कि यात्रा नोएडा हाट के निकट मैदान से प्रारंभ हो, निठारी अट्टा-नया बांस-हरोला - बांसबल्ली मार्केट व मेट्रो हॉस्पिटल सेक्टर 12 व चौड़ा

मोड़, 12-22 तिराहा शिव मंदिर सेक्टर 22 - रजत विहार- बिसनपुरा - ममूरा- कंचनजंगा गिझोड़ होशियारपुर मोरना और शिशु मंदिर ष्ट 41 सेक्टर 12 पर समाप्त होगी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महानगर कार्यवाह व अक्षत वितरण के कार्यक्रम संयोजक मान सत्येंद्र ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य समाज में, भगवान राम का संदेश जन जन में पहुंचाना है व नोएडा महानगर में 1065 टोली अक्षत वितरण के लिए बनाई गई,

जिसमें 3500 पुरुष और 600 मातृशक्ति ने भाग लिया व 340000 परिवारों में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक अक्षत वितरण किया है। 22 जनवरी को राम लला की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन नोएडा शहर में 475 मंदिरों में बड़े बड़े धार्मिक आयोजन जैसे अखंड रामायण पाठ और सुंदर कांड पाठ और राम भजन कीर्तन, हनुमान चालीसा का पाठ व भंडारे होने हैं।

प्रेस वार्ता में राष्टीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह अनिल चौहान व विश्व हिन्दू परिषद के महानगर उपाध्यक्ष सत्यवीर जी और महानगर कोषाध्यक्ष अनिल, महानगर धर्म प्रसार प्रमुख राजीव शर्मा ने भाग लिया। अंत में विश्व हिन्दू परिषद की महानगर अध्यक्षा श्रीमती छाया सिंह ने सभी नोएडा निवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी मंदिरों में भव्य कार्यक्रम करने की अपील की

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

UP HAED सामचार