योगी सरकार ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के गांव में स्टेडियम की दी सोगात
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के विश्व कप 2023
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन के बाद योगी सरकार ने उन्हें गिफ्ट दिया है. दरअसल, शमी के गांव में स्टेडियम बनाए जाने की घोषणी की गई है. अमरोहा के जिलाधिकारी राजेश त्यागी ने बताया कि मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर अलीनगर में एक मिनी स्टेडियम और ओपन जिम बनाने का प्रस्ताव बनाया गया है.
डीएम राजेश त्यागी और अमरोहा के मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन की एक टीम टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर अलीनगर में पहुंची थी. इसके पीछे उद्देश्य यह बताया गया है कि शमी की तर्ज पर उनके गृहनगर में अन्य लोगों को प्रेरणा मिल सके. इसी को लेकर गांव में मिनी स्टेडियम और ओपन जिम बनाया जाएगा. इसके लिए जमीन की तलाश में अधिकारी पहुंचे थे.
#shami #yogiadityanath #cricketstadium #opengym #uttarpradesh