हिन्दू बन यूसुफ ने महिला को फंसाया, किया रेप, आधार कार्ड ने खोल दी पोल

लव जिहाद

Nov 5, 2023 - 12:22
Nov 5, 2023 - 12:23
 0  9
हिन्दू बन यूसुफ ने महिला को फंसाया, किया रेप, आधार कार्ड ने खोल दी पोल

लव जिहाद: हिन्दू बन यूसुफ ने महिला को फंसाया, किया रेप, आधार कार्ड ने खोल दी पोल तो की मारपीट, गिरफ्तार एक दिन जब युसुफ महिला के साथ ही था तो अचानक से महिला के हाथ युसुफ का आधार कार्ड लग गया। जिस मुस्लिम नाम 'यूसुफ' लिखा हुआ था। जब महिला के सामने सच्चाई उजागर हो गई तो वो खुद को ठगा महसूस करने लगी। उसे समझ आ गया कि वो लव जिहाद की शिकार हो गई है।

ध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर वैसे तो भारत के सबसे स्वच्छ शहर का तमगा पिछले चार साल से हासिल कर रहा है, लेकिन लव जिहाद नाम की सामाजिक गंदगी वहां बहुत ज्यादा हो रही है। हालात ये हो गए हैं कि इंदौर प्रदेश की लव जिहाद की राजधानी बनने लगा है। ताजा मामला भी इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र की है, जहां पर अपने पति से अलग रह रही हिन्दू महिला को यूसुफ नाम के मुस्लिम ने हिन्दू बनकर फंसा लिया। लेकिन आधार कार्ड से उसकी पोल खुल गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शहर के बाणगंगा इलाके में एक हिन्दू महिला अपने पति से अलग रह रही थी। महिला को अकेला देख यूसुफ नाम के व्यक्ति को मौका दिखा, उसने धीरे-धीरे महिला से दोस्ती कर ली। उसने महिला को बताया था कि वो एक हिन्दू है। यूसुफ ने जब देखा कि महिला उसकी अच्छी दोस्त बन गई है और वो उस पर यकीन करने लगी है, तो उसने उसे प्रपोज किया कि वो उससे प्यार करता है। महिला उसके झांसे में आ गई। इसके बाद आरोपी ने उससे शादी का वादा करके रेप किया। एक दिन जब युसुफ महिला के साथ ही था तो अचानक से महिला के हाथ युसुफ का आधार कार्ड लग गया। जिस मुस्लिम नाम ‘यूसुफ’ लिखा हुआ था। जब महिला के सामने सच्चाई उजागर हो गई तो वो खुद को ठगा महसूस करने लगी। उसे समझ आ गया कि वो लव जिहाद का शिकार हो गई है। जब उसने इस मामले में आरोपी से बात करनी चाही तो उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह से हिन्दू महिला अपनी जान बचाकर पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराया।

इस मामले में बाणगंगा पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर लिया। इसके साथ ही कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देर रात आरोपी यूसुफ को गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल आगे की इन्वेस्टिगेशन की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले 2 सप्ताह के अंदर ही इंदौर में लव जिहाद की घटनाएं हो चुकी हैं, जहां मुस्लिमों द्वारा हिन्दू लड़कियों को झूठ बोलकर फंसाया गया और लव जिहाद का शिकार बनाया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

UP HAED सामचार