भारतीय सेना के लिए तयार एंटी माइन इन्फेंट्री बूट जानिए

Know about Anti Mine Infantry Boot designed for Indian Army भारतीय सेना के लिए तयार एंटी माइन इन्फेंट्री बूट जानिए

Nov 3, 2023 - 11:51
Nov 3, 2023 - 11:51
 0  5
भारतीय सेना के लिए तयार एंटी माइन इन्फेंट्री बूट जानिए

भारतीय सेना विश्व की सबसे सशक्त सेनाओं में से एक हैं तथा दुश्मनो को मुँहतोड जवाब देने में सक्ष्म हैं। सेना की ताकत को और बढ़ाने व सैनिकों को सुरक्षित रखने के लिए DMSRDE (रक्षा सामाग्री भंडार और अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान ) के वैज्ञानिकों ने निरंतर शोध  के बाद कडे परिश्रम से सीमा पर तैनात सेना के जवानो के लिए एंटी माइन इन्फेंट्री बूट तैयार किया है। तीन किलोग्राम का यह विशेष जूता जवानों को दुश्मनो द्वारा बिछाई गई माइंस से सुरक्षित रखेगा, यह जूता माइंस के प्रभाव  को 160 गुणा कम कर देगा।

आपको बता दें अक्सर जवान  दुश्मनो की बिछाई गई माइंस के फटने से गंभीर रूप से घायल हो जाते थे परंतु अब इस जूते की सहायता से दुश्मनो की कुनिति विफल हो जाएगी। डीएमएसआरडीई के निदेशक, डॉ. मयंक द्विवेदी ने कहा कि संस्थान के वैज्ञानिकों ने सेना की इन्फेंट्री बटालियन के लिए विशेष जूते तैयार किए हैं। जो माइंस फटने पर जवानों को सुरक्षित रखेंगे। दो औद्योगिक इकाइयों को तकनीक हस्तांतरित की गई है। जहां उत्पादन शुरू हो गया है। जल्द ही सेना को जूते सौंपे जाएंगे।

स्पष्ट हैं जहाँ वैज्ञानिको का इस सफल प्रयोग से सेना की शक्ति व सुरक्षा बढाएगा, दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर रोजगार के द्वार भी खोलेगा।

करीब दो-तीन साल चले शोध के बाद वैज्ञानिकों ने इसे बनाने में कामयाबी हासिल की है। एंटी माइन इन्फेंट्री बूट कई प्रकार के हल्के सिरेमिक पोरस और एरामिड के हाइब्रिड भाग को मिलाकर बनाया गया है। इस वजह से तीन किलोग्राम वजनी होने के बावजूद जूते से दबाव नहीं पड़ता है। एंटी माइन इन्फेंट्री बूट का कई बार परीक्षण किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

UP HAED सामचार