गुजरात विधानसभा की कार्रवाई का लाइव प्रसारण क्यों नहीं होता? क्या छुपाना चाह रही है बीजेपी सरकार? - अनुराग ढांडा
Why are the proceedings of Gujarat Assembly not telecast live? , गुजरात विधानसभा की कार्रवाई का लाइव प्रसारण क्यों नहीं होता? क्या छुपाना चाह रही है बीजेपी सरकार? - अनुराग ढांडा
गुजरात विधानसभा की कार्रवाई का लाइव प्रसारण क्यों नहीं होता? क्या छुपाना चाह रही है बीजेपी सरकार? - अनुराग ढांडा
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने गुजरात सरकार पर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जब देश की अन्य विधानसभाओं और संसद की कार्यवाही का सीधा प्रसारण होता है, तो गुजरात विधानसभा की कार्रवाई को जनता से क्यों छिपाया जा रहा है?
अनुराग ढांडा ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार पारदर्शिता से डरती है और यही वजह है कि वह विधानसभा की कार्यवाही का लाइव टेलिकास्ट नहीं होने देती। उन्होंने कहा कि क्या सरकार को डर है कि जनता असली मुद्दों पर उसकी नाकामी देख लेगी?
AAP नेता ने यह भी मांग की कि गुजरात की जनता को भी यह अधिकार मिलना चाहिए कि वे अपने चुने हुए जनप्रतिनिधियों को विधानसभा में बोलते हुए देख सकें।