UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, यहां देखें डायरेक्ट लिंक
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी हो चुका है। छात्र 10वीं और 12वीं का रिजल्ट और पर रोल नंबर डालकर देख सकते हैं। यहां रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक और पूरी जानकारी पाएं। UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, यहां देखें डायरेक्ट लिंक UP Board Result 2025 go ahead and see
UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, यहां देखें डायरेक्ट लिंक
लखनऊ – उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज यानी 25 अप्रैल 2025 को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स पर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र upresults.nic.in, upmsp.edu.in, और results.upmsp.edu.in पर जा सकते हैं। इसके अलावा लाइव हिंदुस्तान और Bharatiya News की वेबसाइट पर भी रोल नंबर डालकर अपना परिणाम आसानी से देखा जा सकता है।
इस वर्ष यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं में 54 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। पिछली बार यानी 2024 में 10वीं का पास प्रतिशत 89.55% और 12वीं का 82.60% रहा था। उस साल 10वीं में सीतापुर की प्राची निगम ने 600 में से 591 अंक लाकर टॉप किया था, वहीं इंटर में सीतापुर के शुभम वर्मा ने 500 में 489 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया था।
इस बार भी छात्र-छात्राओं और उनके परिवारों में रिजल्ट को लेकर खासा उत्साह है। परिणाम की घोषणा थोड़ी देर से हुई है, जबकि पिछले साल 2024 में रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी कर दिया गया था।
-
“UP Board 10th Result 2025” या “UP Board 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के लिए अपना ऑनलाइन मार्कशीट सुरक्षित रखें और जल्द ही अपने स्कूल से मूल मार्कशीट भी प्राप्त करें।