पाकिस्तान में भीषण ब्लास्ट: 90 सैनिकों की मौत, BLA ने जारी किया हमले का वीडियो

Massive blast in Pakistan 90 soldiers killed BLA releases video of the attack, पाकिस्तान में भीषण ब्लास्ट: 90 सैनिकों की मौत, BLA ने जारी किया हमले का वीडियो

पाकिस्तान में भीषण ब्लास्ट: 90 सैनिकों की मौत, BLA ने जारी किया हमले का वीडियो

पाकिस्तान में भीषण ब्लास्ट: 90 सैनिकों की मौत, BLA ने जारी किया हमले का वीडियो

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के नोशकी इलाके में रविवार को हुए भीषण विस्फोट में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को भारी नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सड़क किनारे हुए इस घातक विस्फोट में पाकिस्तानी सेना के 90 जवानों की मौत हो गई है। बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए हमले का खौफनाक वीडियो भी जारी किया है।

बताया जा रहा है कि यह विस्फोट उस समय हुआ, जब सेना का काफिला बस में सवार होकर गुजर रहा था। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी ने अपनी रिपोर्ट में कम से कम पांच अधिकारियों के मारे जाने और 10 अन्य के घायल होने की पुष्टि की है। हालांकि, BLA ने दावा किया है कि इस हमले में कुल 90 सैनिक मारे गए हैं।

BLA की मजीद ब्रिगेड और स्पेशल यूनिट फतेह स्क्वॉड ने इस हमले को अंजाम दिया। संगठन की मीडिया विंग ‘हक्कल’ ने हमले का वीडियो जारी करते हुए इसे पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बड़ी कार्रवाई बताया है।

गौरतलब है कि हाल ही में पाकिस्तान में सुरक्षा हालात बेहद बिगड़े हुए हैं। इससे पहले एक ट्रेन के हाईजैक की घटना ने भी पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। अब लगातार हो रहे आतंकी हमलों से पाकिस्तान सरकार और सेना दोनों की चिंता बढ़ गई है।

पाकिस्तानी सेना और प्रशासन ने हमले के बाद इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अभी तक आधिकारिक तौर पर 90 सैनिकों की मौत की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन बीएलए के दावे और जारी वीडियो ने हालात की गंभीरता को उजागर कर दिया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि बलूचिस्तान में बढ़ते हमलों से पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा को भारी चुनौती मिल रही है। बलोच अलगाववादी संगठन लंबे समय से पाकिस्तानी सरकार और सेना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में इस तरह के हमले पाकिस्तान के लिए बड़ी मुश्किल का संकेत हैं।