पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की हालत में सुधार

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की हालत में सुधार, Improvement condition of former Deputy Prime Minister Lal Krishna Advani,

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की हालत में सुधार

भाजपा के वयोवृद्ध नेता व पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी अब भी आइसीयू में भर्ती है। तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें 12 दिसंबर को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से यह आइसीयू में ही है।

अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया है कि उनकी हालत में पहले से सुधार है। एक से दो दिन में उन्हें आइसीयु से हटाकर वार्ड में स्थानांतरित किया जा सकता है। न्यूरोलाजी के विशेषज्ञ डा. विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।