भुवनेश्वर में धर्म रक्षा दिवस–2026 का आयोजन

भुवनेश्वर, 30 अगस्त 2026। पूज्य संत स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती जी के 18वें बलिदान स्मृति दिवस के अवसर पर ‘धर्म रक्षा दिवस–2026’ भुवनेश्वर के यूनिट–8 स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में श्रद्धा आयोजित किया गया। धर्म जागरण समन्वय, भुवनेश्वर द्वारा आयोजित स्मृति समारोह में पूज्य संत स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती जी के धर्म, संस्कृति, शिक्षा और […] The post भुवनेश्वर में धर्म रक्षा दिवस–2026 का आयोजन appeared first on VSK Bharat.

Sep 1, 2026 - 08:15
 0
भुवनेश्वर में धर्म रक्षा दिवस–2026 का आयोजन

भुवनेश्वर, 30 अगस्त 2026।

पूज्य संत स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती जी के 18वें बलिदान स्मृति दिवस के अवसर पर ‘धर्म रक्षा दिवस–2026’ भुवनेश्वर के यूनिट–8 स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में श्रद्धा आयोजित किया गया।

धर्म जागरण समन्वय, भुवनेश्वर द्वारा आयोजित स्मृति समारोह में पूज्य संत स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती जी के धर्म, संस्कृति, शिक्षा और जनजातीय समाज के कल्याण में योगदान एवं उनके बलिदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में निगम कल्पतरु आश्रम, भुवनेश्वर के पूज्य संत स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती जी महाराज और सिद्धिगिरी आश्रम, गोविंदपुर, कटक के पूज्य संत श्री बाबाजी विश्वनाथ दास प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

चकापाद संस्कृत विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त अध्यक्ष चौधरी विभूतिभूषण पटनायक जी ने सम्मानित अतिथि के रूप में भाग लिया।

पूर्वक्षेत्र धर्म जागरण प्रमुख बिनय कुमार भूयाँ ने मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होकर स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती महाराज के जीवन, आदर्श, सेवा और बलिदान पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती जी ने अपना जीवन धर्म, संस्कृति, शिक्षा और समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। विशेष रूप से जनजातीय समाज की शिक्षा, सामाजिक उन्नति और जागरूकता के लिए उनका योगदान स्मरणीय है।

धर्म रक्षा दिवस मनाने का उद्देश्य स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती जी के आदर्शों और सेवामय जीवन को याद करने के साथ-साथ धर्म, संस्कृति, नैतिकता, सामाजिक एकता और जन-जागरण का संदेश समाज तक पहुँचाना है।

अंत में आयोजकों की ओर से सभी अतिथियों, संतों, कार्यकर्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों और उपस्थित सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद व्यक्त किया गया।

The post भुवनेश्वर में धर्म रक्षा दिवस–2026 का आयोजन appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।