भारत में पहली बार दिखी यूरोपियन रेड एडमिरल तितली:धर्मशाला के थाथरना हिल टॉप पर मिली दुर्लभ प्रजाति, हिमाचल में तितलियों की संख्या 440 हुई

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक ऐतिहासिक खोज हुई है। यहां पहली बार यूरोपियन रेड एडमिरल तितली को देखा गया है। तितली विशेषज्ञ लविश गरलानी ने थाथरना हिल टॉप पर 2500 मीटर की ऊंचाई पर इस तितली को देखा। गरलानी 2009 से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में तितलियों का अध्ययन कर रहे हैं। यूरोपियन रेड एडमिरल तितली उत्तर अमेरिका और मध्य एशिया में आम तौर पर पाई जाती है। दक्षिण एशिया में इसे पहली बार 1929 में बलूचिस्तान में इसे देखा गया था। इसके बाद 93 साल बाद 2022 में पाकिस्तान के चितराल क्षेत्र में इसे दोबारा देखा गया। चीन, मंगोलिया या अफगानिस्तान में अभी तक इस तितली का कोई पक्का रिकॉर्ड नहीं है। यह तितली भारतीय रेड एडमिरल से मिलती-जुलती है। लेकिन इसके ऊपरी पंखों पर गहरे क्रिमसन-लाल रंग की एक पतली पट्टी होती है। भारतीय रेड एडमिरल में यह पट्टी हल्की और चौड़ी होती है। यूरोपियन रेड एडमिरल के पंख पर एक खास बिंदू भी होता है, जो भारतीय प्रजाति में नहीं मिलता। बिच्छू बूटी पर पलते हैं लारवा इस तितली के लारवा बिच्छू बूटी पर पलते हैं। यह पौधा पश्चिमी हिमालय में बड़ी मात्रा में मिलता है। यही कारण हो सकता है कि यह तितली यहां तक आई। अभी यह कहना मुश्किल है कि यह तितली यहां स्थायी रूप से रहेगी या फिर यह अस्थायी प्रवास है। डलहौजी वन मंडल के भटियात वन रेंज के अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि इस खोज के बाद हिमाचल प्रदेश में तितलियों की कुल संख्या बढ़कर 440 हो गई है। दैनिक भास्कर से बातचीत में लविश गरलानी ने बताया कि यूरोपियन रेड एडमिरल, भारतीय रेड एडमिरल और इंडियन टॉरटॉयजशेल के समान आवास और पौधों पर निर्भर है। ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि स्थानीय प्रजातियां इस नए आगंतुक के प्रति कैसी प्रतिक्रिया देती हैं। इस रिकॉर्ड से संकेत मिलता है कि यह तितली भारत में पहले से अधिक व्यापक रूप से फैली हो सकती है, खासकर जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में। भविष्य में यह प्रजाति उत्तराखंड और नेपाल सीमा तक पाई जा सकती है, यदि इस क्षेत्र में और गहन सर्वेक्षण किए जाएं। कौन है लविश गरलानी लविश गरलानी वर्ष 2009 से हिमाचल प्रदेश की तितलियों का गहन अध्ययन कर रहे हैं। उनकी यह यात्रा एक फोटोग्राफी शौक के रूप में शुरू हुई, जो बाद में तितली अनुसंधान में उनके करियर में बदल गई। वे वर्तमान में हिमाचल प्रदेश वन विभाग में तकनीकी सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं, और तितलियों से संबंधित परियोजनाओं में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने डलहौज़ी वन मंडल के भटियात वन परिक्षेत्र में प्रदेश के पहले बटरफ्लाई म्यूजियम की स्थापना में अहम भूमिका निभाई है। वर्ष 2024 में प्रकाशित उनकी पुस्तक "हिमाचल प्रदेश की तितलियों की विस्तृत सूची" को राज्य के तितली-विज्ञान में एक मील का पत्थर माना जाता है। गरलानी के कई शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।

May 4, 2025 - 17:10
 0  14

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| इन सभी विषये के आप ब्लॉग समाचार पढ़े भारत में ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए, 2025 में ब्लॉग कैसे शुरू करें, घर पर तेजी से वजन कैसे कम करें, फोन पर रिज्यूमे कैसे बनाएं, आसानी से सरकारी नौकरी कैसे पाएं, घर पर बिरयानी कैसे पकाएं, भारत में शेयर बाजार में निवेश कैसे करें, अंग्रेजी बोलने के कौशल को कैसे सुधारें, YouTube चैनल कैसे बनाएं, ध्यान कैसे ठीक से करें, स्क्रैच से कोडिंग कैसे सीखें, हर महीने पैसे कैसे बचाएं, इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कैसे बढ़ाएं, प्राकृतिक रूप से चमकती त्वचा कैसे पाएं, YouTube वीडियो कैसे डाउनलोड करें, पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कैसे करें, गुस्से को तुरंत कैसे नियंत्रित करें, तनाव और चिंता को कैसे कम करें, ऑनलाइन बैंक खाता कैसे खोलें, फ्रीलांसिंग करियर कैसे शुरू करें, बिना जिम के फिट कैसे रहें, रील्स को वायरल कैसे करें, पेटीएम अकाउंट कैसे बनाएं, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कैसे करें, ऑनलाइन पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें, प्राकृतिक रूप से डार्क सर्कल कैसे हटाएं, भारत में छात्रवृत्ति कैसे प्राप्त करें, कम समय में अमीर कैसे बनें, घर पर डालगोना कॉफी कैसे बनाएं, डीयू में एडमिशन कैसे लें, आधार को पैन कार्ड से कैसे लिंक करें, इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाएं, घर पर मोबाइल फोन कैसे रिपेयर करें, भारत में जीएसटी के लिए पंजीकरण कैसे करें, वेबसाइट को मुफ्त कैसे बनाएं, एसएससी सीजीएल परीक्षा कैसे पास करें, वोटर आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, प्राकृतिक रूप से लंबाई कैसे बढ़ाएं, हिंदी में निबंध कैसे लिखें, मोबाइल नंबर के मालिक की जांच कैसे करें, पिंपल्स से जल्दी कैसे छुटकारा पाएं, घर पर योग कैसे करें, बॉलीवुड में अभिनेता कैसे बनें, ऑनलाइन ट्रेन टिकट कैसे बुक करें, हिंदी में चैटजीपीटी का उपयोग कैसे करें, यूपीआई से पैसे कैसे ट्रांसफर करें, इंस्टाग्राम अकाउंट को हमेशा के लिए कैसे डिलीट करें, मुफ्त में डिजिटल मार्केटिंग कैसे सीखें, भारत में छोटा व्यवसाय कैसे शुरू करें,