नेपाल में आयी आपदा पर संघ, विहिप, विद्यार्थी परिषद ने व्यक्त की संवेदनाएं; हर संभव सहायता का आश्वासन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिन्दू परिषद ने नेपाल में आयी भीषण बाढ़ से हुई जनहानि, पीड़ित तथा घायलों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। तथा हर संभव सहायता की घोषणा की है। नेपाल में बुधवार को सुबह आयी भीषण बाढ़ के कारण रसुवा, धादिङ्ग, नुवाकोट, चितवन और पूर्वी नवलपरासी ज़िले प्रभावित […] The post नेपाल में आयी आपदा पर संघ, विहिप, विद्यार्थी परिषद ने व्यक्त की संवेदनाएं; हर संभव सहायता का आश्वासन appeared first on VSK Bharat.

Sep 1, 2026 - 08:15
 0
नेपाल में आयी आपदा पर संघ, विहिप, विद्यार्थी परिषद ने व्यक्त की संवेदनाएं; हर संभव सहायता का आश्वासन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिन्दू परिषद ने नेपाल में आयी भीषण बाढ़ से हुई जनहानि, पीड़ित तथा घायलों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। तथा हर संभव सहायता की घोषणा की है। नेपाल में बुधवार को सुबह आयी भीषण बाढ़ के कारण रसुवा, धादिङ्ग, नुवाकोट, चितवन और पूर्वी नवलपरासी ज़िले प्रभावित हुए हैं। इन जिलों में भीषण आपदा से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। अनेक परिवारों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के कारण तीर्थयात्रियों सहित कई लोगों के लापता होने तथा अस्पतालों, विद्यालयों, पुलिस चौकियों, पुलों एवं अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों के क्षतिग्रस्त होने की खबर अत्यंत चिंताजनक है।

नेपाल बाढ़ पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने अपने संदेश में कहा –

नेपाल के उत्तरी सीमावर्ती क्षेत्र में आयी भयंकर बाढ़ से प्रभावित सभी मृतकों के परिजनों एवं पीड़ित तथा घायलों के प्रति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गहरी संवेदना प्रकट करता है। नेपाल में बुधवार को सुबह आयी भीषण बाढ़ के कारण रसुवा, धादिङ्ग, नुवाकोट, चितवन और पूर्वी नवलपरासी ज़िले प्रभावित हुए हैं। इन जिलों में भीषण आपदा में हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। इस आपदा में पीड़ितों के सहयोग हेतु हम सभी तत्पर हैं तथा हर सम्भव सहायता प्रदान करने का प्रयास करेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समस्त लोगों से अनुरोध करता है कि इस अप्रत्याशित स्थिति में हर संभव सहायता हेतु आगे आएं।

नेपाल त्रासदी पर विश्व हिन्दू परिषद ने व्यक्त की संवेदना; सहायता की घोषणा

विश्व हिन्दू परिषद के महामंत्री बजरंग बागड़ा जी ने कहा – विश्व हिन्दू परिषद तिब्बत-नेपाल सीमा पर आयी प्राकृतिक आपदा के फलस्वरूप रसुआ की भोटेकोशी नदी में भीषण जलप्रवाह से हुई जन-धन की भारी हानि पर गहरी संवेदना व्यक्त करती है। परिषद और संपूर्ण हिन्दू समाज इस विपदा की घड़ी में नेपाली समाज, पीड़ित परिवारों और प्रभावित जनसमुदाय के साथ खड़ा है। कैलाश मानसरोवर की तीर्थयात्रा पर गए यात्रियों के जीवन पर मंडराए संकट पर परिषद चिंता और गहरा दुख व्यक्त करती है। परिषद ने निश्चय किया है कि भारत सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न प्रकार की सहायता के अतिरिक्त भारतीय समाज की ओर से भी राहत सामग्री और सहायता राशि संग्रह करेगी और प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों को उपलब्ध कराएगी।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा — “नेपाल में आई इस भीषण प्राकृतिक आपदा से हुई जनहानि अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। संकट की इस घड़ी में अभाविप नेपाल के प्रभावित बंधु-भगिनियों के साथ पूरी संवेदना और एकजुटता के साथ खड़ी है। भारत सरकार द्वारा 10 टन राहत सामग्री तत्काल नेपाल भेजने का निर्णय सराहनीय है। इस त्वरित सहायता से प्रभावित लोगों तक आवश्यक सामग्री पहुँचाने और राहत कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। हमारी प्रार्थना है कि सभी लापता लोगों का शीघ्र पता चले तथा राहत एवं बचाव कार्यों के माध्यम से प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता जल्द से जल्द प्राप्त हो। भारत और नेपाल के बीच के आत्मीय संबंधों की भावना के अनुरूप हम इस कठिन समय में नेपाल के लोगों के साथ हैं।”

The post नेपाल में आयी आपदा पर संघ, विहिप, विद्यार्थी परिषद ने व्यक्त की संवेदनाएं; हर संभव सहायता का आश्वासन appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।