अपनी परंपराओं का निर्वहन करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी – अवनीश भटनागर जी

दुर्ग, छत्तीसगढ़। विद्या भारती सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर के अंतर्गत विद्वत परिषद दुर्ग ने भारतीय ज्ञान परंपरा एक अनमोल विरासत विषय पर विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन दुर्ग के साइंस कॉलेज के राधाकृष्णन हाल में आयोजित किया गया। विद्या भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष अवनीश भटनागर जी ने कहा कि अपनी कुल […] The post अपनी परंपराओं का निर्वहन करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी – अवनीश भटनागर जी appeared first on VSK Bharat.

Jul 10, 2025 - 04:46
 0  9
अपनी परंपराओं का निर्वहन करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी – अवनीश भटनागर जी

दुर्ग, छत्तीसगढ़। विद्या भारती सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर के अंतर्गत विद्वत परिषद दुर्ग ने भारतीय ज्ञान परंपरा एक अनमोल विरासत विषय पर विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन दुर्ग के साइंस कॉलेज के राधाकृष्णन हाल में आयोजित किया गया।

विद्या भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष अवनीश भटनागर जी ने कहा कि अपनी कुल परंपराओं का निर्वहन करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है, यह हमारी विरासत है। किसी भी ग्रंथ में उल्लेख न होने पर भी परंपराओं को निभाना भारतीय ज्ञान परंपरा है। भारत की संस्कृति – भारत की शिक्षा प्राचीन वेद, उपनिषद, पुराण, स्मृतियों में वर्णित है, जिसका आश्रय लेकर भारतीय समाज सशक्त व सबल होता है। अपनी इन्हीं विरासतों के कारण ही भारत विश्व गुरु के रूप में पहचाना जाता है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय तिवारी ने कहा कि विमर्श शिक्षा जगत में एक अनूठी पहल है। भारतीय ज्ञान परंपरा पर चिंतन समाज को नई दिशा प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में विद्या भारती के प्रादेश सचिव लक्ष्मण राव तथा विद्वत परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत संयोजक डॉ. सुभाष चंद्राकर भी उपस्थित रहे।

विमर्श कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के शिक्षा जगत के वरिष्ठ अधिकारी, विद्या भारती के कार्यकर्ता, विभिन्न कॉलेज के प्राचार्य एवं प्राध्यापक, सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्यगण एवं समाज के प्रबुद्ध व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

The post अपनी परंपराओं का निर्वहन करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी – अवनीश भटनागर जी appeared first on VSK Bharat.

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।