असम – गौमांस की अवैध बिक्री रोकने को लेकर सख्त सरकार; एक दिन की कार्रवाई में 133 गिरफ्तार

गुवाहाटी। प्रदेश में गौमांस पर प्रतिबंध संबंधी कानून लागू होने के बाद मंगलवार को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गयी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 133 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक टन से अधिक संदिग्ध गौमांस जब्त किया है। यह कार्रवाई असम गोसंरक्षण अधिनियम, 2021 के तहत विशेष अभियान का […] The post असम – गौमांस की अवैध बिक्री रोकने को लेकर सख्त सरकार; एक दिन की कार्रवाई में 133 गिरफ्तार appeared first on VSK Bharat.

Jul 3, 2025 - 18:59
 0  9

गुवाहाटी। प्रदेश में गौमांस पर प्रतिबंध संबंधी कानून लागू होने के बाद मंगलवार को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गयी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 133 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक टन से अधिक संदिग्ध गौमांस जब्त किया है। यह कार्रवाई असम गोसंरक्षण अधिनियम, 2021 के तहत विशेष अभियान का हिस्सा थी।

राज्य के गुवाहाटी, नगांव, चराइदेव, कोकराझार, दक्षिण कामरूप और डिब्रूगढ़ में छापेमारी की गई। पुलिस के अभियान का उद्देश्य संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध पशुवध और अनाधिकृत गौमांस बिक्री पर रोक लगाना था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि होटल और रेस्टोरेंट में नियमों के उल्लंघन की शिकायतें मिलने के बाद छापेमारी की गई और वहां से गौमांस बरामद किया गया।

पुलिस ने राज्य में 112 प्रतिष्ठानों पर छापे मारे और अवैध व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों को हिरासत में लिया। जब्त मांस के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं, ताकि यह पुष्टि की जा सके कि वह गौमांस ही है या नहीं।

पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमने कई होटलों, रेस्तरां और अन्य परिसरों में जांच की। राज्य के थानों में इससे संबंधित कई प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।”

विभाग की ओर से सभी व्यावसायिक खाद्य प्रतिष्ठानों को सख्त चेतावनी दी गयी है कि वे कानून का पालन करें। दोबारा उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

असम गोसंरक्षण अधिनियम, 2021 के तहत हिन्दू, जैन और सिक्ख बहुल इलाकों तथा मंदिरों और वैष्णव सत्रों के पांच किलोमीटर के दायरे में गौमांस की बिक्री और वध पर रोक है।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा का स्पष्ट कहना है कि असम में धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान किया जाएगा, लेकिन कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

The post असम – गौमांस की अवैध बिक्री रोकने को लेकर सख्त सरकार; एक दिन की कार्रवाई में 133 गिरफ्तार appeared first on VSK Bharat.

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।