जानिए आज का इतिहास, 22 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, भारत और विदेश की प्रमुख जानकारी,
जानिए आज का इतिहास, 22 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, भारत और विदेश की प्रमुख जानकारी, Know today history,
22 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
22 जनवरी 2015: उक्रेन के दोनेत्स्क में हुए विस्फोट में 13 लोगों की मौत। यह घटना रूस और उक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के दौरान हुई।
22 जनवरी 2009: भारतीय फ़िल्म "स्लमडॉग मिलेनियर" का ऑस्कर के लिए नामांकन हुआ। भारत में सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत तीन बंदरगाह परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।
22 जनवरी 2008: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लालकृष्ण आडवाणी को आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया।
22 जनवरी 2006: श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने लिट्टे के साथ बातचीत की पेशकश की।
22 जनवरी 2002: इस्रायल ने फ़िलिस्तीनी शहर तुल्कोरम पर कब्ज़ा किया। अफ़ग़ानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए टोकियो में 3.5 अरब डॉलर की मदद की घोषणा।
22 जनवरी 1998: अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर मोनिका लेविंस्की ने अवैध संबंध का आरोप लगाया।
22 जनवरी 1993: इंडियन एयरलाइंस का विमान औरंगाबाद में दुर्घटनाग्रस्त, जिसमें 61 लोगों की मौत हुई।
22 जनवरी 1970: बोइंग 747 ने न्यूयॉर्क और लंदन के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान भरी।
22 जनवरी 1963: देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।
22 जनवरी 1924: ब्रिटेन में रैमसे मैकडोनाल्ड लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।
22 जनवरी 1905: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में मजदूरों पर गोलीबारी में 500 से अधिक लोग मारे गए।
22 जनवरी 1760: वांदीवाश युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांस को हराया।
22 जनवरी 1517: तुर्की ने काहिरा पर कब्जा किया।
22 जनवरी को जन्मे प्रमुख व्यक्ति
22 जनवरी 1977: तरुण राम फुकन, असम के सामाजिक कार्यकर्ता।
22 जनवरी 1976: टी. एम. कृष्णा, कर्नाटक संगीत शैली के प्रसिद्ध गायक।
22 जनवरी 1972: नम्रता शिरोडकर, भारतीय अभिनेत्री।
22 जनवरी 1966: केसिनेनी श्रीनिवास, भारत के सांसद।
22 जनवरी 1949: माणिक सरकार, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री।
22 जनवरी 1934: विजय आनंद, भारतीय फ़िल्म निर्माता और निर्देशक।
22 जनवरी 1909: यू थांट, संयुक्त राष्ट्र के तीसरे महासचिव।
22 जनवरी 1906: जयंतीलाल शाह, भारत के 12वें मुख्य न्यायाधीश।
22 जनवरी 1892: ठाकुर रोशन सिंह, स्वतंत्रता सेनानी।
22 जनवरी 1824: अज़ीज़न बाई, देशभक्त नर्तकी।
22 जनवरी को निधन हुए प्रमुख व्यक्ति
22 जनवरी 2021: नरेंद्र चंचल, भजन गायक।
22 जनवरी 2014: ए. नागेश्वर राव, तेलुगु फ़िल्म अभिनेता।
22 जनवरी 2010: कोमोडोर बबरूभान यादव, 1971 भारत-पाक युद्ध के नायक।
22 जनवरी 1901: महारानी विक्टोरिया, ब्रिटेन की रानी।
22 जनवरी 1666: शाहजहां, मुग़ल सम्राट।