हम सभी भारत माता की संतान हैं, यही विचार सर्वोपरि है – दत्तात्रेय होसबाले जी

जनजाति सामाजिक नेतृत्व संवाद इंदौर, 29 नवम्बर 2025। संघ शताब्दी वर्ष में हिन्दू समाज के प्रत्येक वर्ग से संपर्क एवं संवाद के क्रम में जनजाति विकास मंच द्वारा आयोजित बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने जनजातीय सामाजिक नेतृत्व से संवाद किया। बैठक में मालवा प्रांत में जनजाति समाज नेतृत्व द्वारा […] The post हम सभी भारत माता की संतान हैं, यही विचार सर्वोपरि है – दत्तात्रेय होसबाले जी appeared first on VSK Bharat.

Dec 1, 2025 - 08:38
 0
हम सभी भारत माता की संतान हैं, यही विचार सर्वोपरि है – दत्तात्रेय होसबाले जी

जनजाति सामाजिक नेतृत्व संवाद

इंदौर, 29 नवम्बर 2025।

संघ शताब्दी वर्ष में हिन्दू समाज के प्रत्येक वर्ग से संपर्क एवं संवाद के क्रम में जनजाति विकास मंच द्वारा आयोजित बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने जनजातीय सामाजिक नेतृत्व से संवाद किया।

बैठक में मालवा प्रांत में जनजाति समाज नेतृत्व द्वारा जनजाति समाज के लिए स्वावलंबन, शिक्षा, नशामुक्ति, कुरीतियों के निवारण और विशेषकर कन्वर्जन को रोकने के लिए किए जाने वाले प्रयासों की जानकारी दी गई।

सरकार्यवाह दत्तात्रेय जी ने समाज परिवर्तन के लिए किए जा रहे सभी प्रयासों की सराहना की, साथ ही सभी के बीच में भारत भूमि, भारत माता और हिन्दू समानताओं के बारे में बताया। उन्होंने विभिन्न संगठनों, एकल अभियान, कल्याण आश्रम, सेवा भारती, जनजाति विकास मंच, जनजाति सुरक्षा मंच एवं स्वयंसेवकों द्वारा देशभर में जनजाति क्षेत्रों में शिक्षा, स्वावलंबन, कृषि, धर्म जागरण की दृष्टि से चलाए जा रहे प्रभावी कार्यों की जानकारी दी।

जनजाति अस्मिता एवं अस्तित्व दोनों की रक्षा करने की आवश्यकता पर बल दिया। अस्मिता के लिये हमारी भाषा, परंपरा, मान्यताओं, प्रकृति पूजन का संरक्षण साथ ही अस्तित्व के लिए विकास, आधुनिकता, समाज के साथ कदमताल करने का संकल्प लेकर चलना होगा।

उन्होनें कहा कि एक तरफ DJ को रोकना, दूसरी ओर दूसरे DJ अर्थात धर्म जागरण को बढ़ाना होगा। कहा कि #तू_मैं_एक_रक्त अर्थात् हम सभी भारतीय हैं, हम सभी भारत माता की संतान हैं, यही विचार सर्वोपरि है।

कार्यक्रम में मालवा प्रांत संघचालक डॉ. प्रकाश जी शास्त्री एवं भीमानायक वनांचल समिति के अध्यक्ष अजमेर सिंह जी भाबर मंच पर उपस्थित रहे।

The post हम सभी भारत माता की संतान हैं, यही विचार सर्वोपरि है – दत्तात्रेय होसबाले जी appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।