असम से जवान का पार्थिव शरीर आज दिल्ली पहुंचेगा:किन्नौर में कल होगा अंतिम संस्कार, टहनियों की चपेट में आने से हुई थी मौत

हिमाचल के जवान की असम में मौत हो गई है, जिसका पार्थिव शरीर आज दिल्ली लाया जाएगा। जानकारी सेना ने परिवार को दी है। जवान की पहचान किन्नौर जिले के सांगला तहसील के थैमगारंग पंचायत के रहने वाले पुष्पेंद्र नेगी के तौर हुई है। 19 डोगरा रेजीमेंट में तैनात 29 वर्षीय नेगी तेज हवाओं से गिरी पेड़ की टहनियों की चपेट में आ गए। घटना सोमवार की है। सेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज असम से दिल्ली के लिए फ्लाइट निर्धारित है। पार्थिव शरीर को दिल्ली से चंडीगढ़ और फिर सेना के वाहन से उनके पैतृक गांव थेमगारंग ले जाया जाएगा। हालांकि, खराब मौसम की स्थिति के कारण शव को पहुंचाने में देरी हो सकती है। सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार कल सुबह तक शव के किन्नौर पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। नायक पुष्पेंद्र अपने पीछे पिता महेंद्र नेगी, माता सरला देवी, पत्नी कीर्ति नेगी और छह वर्षीय बेटे एतिक को छोड़ गए हैं। उनके निधन से थेमगारंग और पूरे किन्नौर जिले में शोक की लहर है। परिवार गहरे सदमे में है।

Jul 16, 2025 - 19:12
 0

सह सम्पादक भारतीय न्यूज़ भारतीय न्यूज़, ताजा खबरें, इंडिया न्यूज़, हिंदी समाचार, आज की खबर, राजनीति, खेल, मनोरंजन, देश दुनिया की खबरें news letter हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, Associate Editor, Bharatiya News , विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें। Bharatiya News पर पढ़ें भारत और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर विश्वसनीय समाचार